दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात, खतरे के निशान से ऊपर पहुंची यमुना

लगातार हो रही बारिश के चलते नदियां भी उफान पर हैं. दिल्ली में यमुना नदी ने आज (सोमवार) खतरे के निशान को पार कर दिया है 

हरियाणा के हथनी कुंड बैराज से छोड़े गए पानी की वजह से दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है.

दिल्ली में कई जगह सड़कें धंस गयी और घरो में पानी घुस गया है 

दिल्ली सरकार ने इस विषय पर अपने हाथ खड़े कर दिए है और मौसम को जिम्मेदार ठहराया है 

दिल्ली के पॉश इलाको लुटियंस जोन और कनाट प्लेस में भी पानी भर गया 

यमुना का जलस्तर बढ़ने से दिल्ली के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. इसको देखते हुए दिल्ली सरकार भी अलर्ट मोड में आ गई है.

इससे पहले राजधानी में 1978 और 2010 में बाढ़ आई थी. उस समय कई इलाकों में पानी भर गया था. 

आज (सोमवार) शाम पांच बजे यमुना खतरे के निशान को क्रॉस कर गई. 

निचले इलाको में रह रहे लोगो को वहां से हटा दिया गया है, और अलर्ट जारी कर दिया गया है 

अधिक जानकारी के लिए विजिट करें