देश

दिल्ली की इन 5 जगहों पर दिन में भी जाने से डरते हैं लोग, कहानी जानकर हैरान रह जाएंगे आप!

DELHI : दिल्ली में कई ऐतिहासिक जगहें हैं. इसमें कई पुराने महल, हवेलियाँ और जंगल शामिल हैं, जिनसे कई पुराने रहस्य और डरावनी कहानियाँ जुड़ी हुई हैं। इन जगहों पर दिल्ली पुलिस रात में घूमने पर रोक लगाती है। आओ चलो जाने इन जगहों के कई प्राचीन रहस्य |

यह कहना मुश्किल है कि भूत होते हैं या नहीं। कुछ लोग उन पर विश्वास करते हैं. वहीं, कुछ लोग इसे महज अफवाह और अंधविश्वास बताते हैं। ऐसे कई किस्से समय-समय पर सुनने को मिलते रहते हैं। इसीलिए कहा जाता है कि आत्माएं होती हैं। दिल्ली में भी कई ऐसी जगहें हैं, जिन्हें Delhi Haunted Places की श्रेणी में रखा गया है।

फिरोज शाह कोटला किला-( Firoz Shah Kotla Fort)

फ़िरोज़ शाह तुगलक ने 1354 में इस किले का निर्माण कराया था। आज यह खंडहर में तब्दील हो चुका है। लोगों का मानना है कि यहां हर गुरुवार को मोमबत्तियां और अगरबत्तियां जलती हुई दिखाई देती हैं। ऐसा माना जाता है कि आत्माएं जिन्न को खुश करने के लिए यहां इकट्ठा होती हैं। जिसके कारण लोग यहां जाने से डरते हैं। इस हवेली को भूतिया हवेली के नाम से जाना जाता है।

खूनी दरवाजा- ( Khooni Darwaza )

खूनी दरवाज़ा नामक यह जगह दिल्ली की भूतिया जगहों में गिनी जाती है। लोगों का मानना ​​है कि यहां लोगों के चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनाई देती हैं। यह भी कहा जाता है कि यहां तीन राजकुमारियों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इसके साथ ही ब्रिटिश सरकार ने आजादी के लिए लड़ रहे कई सैनिकों को भी मार दिया था।

मालचा महल- ( Malcha mahal )

दिल्ली के दक्षिणी रिज में मालचा नाम का एक भूतिया महल भी है। इस महल का निर्माण फ़िरोज़ शाह तुगलक ने अपनी शिकारगाह के रूप में करवाया था। लोगों का कहना है कि अवध घराने की बेगम विलायत महल अपने दो बच्चों, पांच नौकरों और 12 कुत्तों के साथ यहां रहने आईं लेकिन कभी वापिस नहीं गईं। ऐसा माना जाता है कि बेगम ने यहीं आत्महत्या की थी, जिसके कारण उनकी आत्मा यहां भटकती रहती है।

भूली भटियारी का महल ( Bhuli Bhatiyari Ka Mahal )

इस महल का निर्माण 14वीं शताब्दी में किया गया था। इस महल में एक राजा अपनी रानी के साथ यहां के जंगलों में शिकार करने आया था। राजा को रानी बेवफा लगी. उसके बाद राजा ने रानी को हमेशा के लिए इसी महल में भटकने के लिए छोड़ दिया था। लोग कहते हैं कि रानी की मृत्यु के बाद उनकी आत्मा यहां भटकती है। दिल्ली पुलिस की ओर से यहां एक बोर्ड भी लगाया गया है, जिस पर लिखा है कि ”शाम के बाद महल में घूमना मना है.”

अग्रसेन की बावली- ( Agrasen Ki Baoli )

डरावनी जगहों में दिल्ली की ये जगह भी शामिल है. ऐसा कहा जाता है कि इस बाबली में बुरी आत्माओं का वास है। ऐसा कहा जाता है कि एक बार काले पानी से भरे एक कुएं ने रहस्यमय तरीके से लोगों को डूबकर आत्महत्या करने के लिए प्रेरित किया था। लोगो का मानना है कि यहां चीखें सुनाई देती हैं और कई बार अजीब चीजें भी महसूस होती हैं।

Related posts

VIRAT KHOLI : विराट कोहली के 500वें मैच में जड़ा 29वां शतक

24ghantanews

दिल्ली वेलकम कॉलोनी मर्डर: मुस्लिम युवक यूसुफ की हत्या CCTV में कैद, Viral Video में खुशी से नाच रहा हत्यारा

24ghantanews

वीडियो: गाजियाबाद जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय शख्स की हार्ट अटैक से मौत

24ghantanews

Leave a Comment