आज कल फ्लाइट की आये दिन कोई न कोई गड़बड़ी की खबर सामने आ रही है। भारत में फिर से एक बार ऐसी घटना सामने आई है, जिसने लोगो का डरा दिया है। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है की एयर इंडिया की एक फ्लाइट सोमवार को उदयपुर से दिल्ली के लिए रवाना हुई। रवाना होने के कुछ समय बाद फ्लाइट में किसी व्यक्ति का फ़ोन फट जाने के कारण फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गयी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विमान के प्रस्थान के तुरंत बाद ही फोन कट गया था। इसके बाद चारों तरफ धुंआ फैल गया था। धुंआ जब चारों तरफ फैल गया तब पायलट ने तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया और तुरंत उदयपुर में लाकर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गयी।
लैंडिंग के बाद फ्लाइट की जाँच की गयी के वे फिर से उड़ान भरने के लिए सुरक्षित है या नहीं, जब इस बात की पुष्टि की गयी की फ्लाइट दुबारा से उड़ान भरने के लिए सक्षम है। तब जाकर फ्लाइट यात्रियो को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुई।